जौनपुर प्रेस क्लब ने पत्रकार फूलचन्द यादव के मृतक भतीजे अतुल को दी श्रद्धान्जलि


जौनपुर। जौनपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष फूलचन्द यादव के भतीजे 30 वर्षीय अतुल यादव के निधन की खबर मिलने पर जौनपुर प्रेस क्लब ने शोक व्यक्त किया है।शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष कपिल देव मौर्य ने कहा कि इस दुखद घड़ी में ईश्वर पीड़ित परिवार को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। लम्बे समय से बीमार चल रहे अतुल का उपचार परिजन करते रहे लेकिन ईश्वर को जो मंजूर होता है उसे टाला नहीं जा सकता है।
इस अवसर पर जौनपुर प्रेस क्लब के महामंत्री शम्भुनाथ सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश कान्त पान्डेय, उपाध्यक्ष आशीष पान्डेय लक्ष्मीनारायण, कोषाध्यक्ष राजदेव यादव,आसिफ खान, महर्षी सेठ, लल्लन मौर्य, अरूण श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, दीपक सिंह रिंकू, अजय सिंह, सरस सिंह, श्रमित उपाध्याय सोनू,सुजीत वर्मा,सुनील मिश्रा,कमलेश मौर्य, वीरेन्द्र पान्डेय आदि पत्रकार साथियों ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और इस दुखद घड़ी में परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की कामना किया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस