महिला ने एक साथ जना तीन बच्चों को दो बेटी और एक बेटा,जच्चा बच्चा सभी स्वास्थ्य,बधाई


चमत्कार लेकिन सच है कि जनपद भदोही में कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर निवासी एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। एक साथ तीन बच्चों की डिलवरी होते ही स्वास्थकर्मी जहां हैरत में पड़ गए। वहीं माता-पिता और  परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चिकित्सक के मुताबिक तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। भदोही के निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद महिला का प्रसव हुआ है।
जानकारी के मुताबिक दुलहीपुर, दशरथपुर निवासी प्रदीप कुमार पुष्कर उर्फ जनेऊ माली की पत्नी मनीषा गर्भवती थी। सोमवार की देर रात प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर भदोही के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने पहले नार्मल डिलवरी करानी चाही, लेकिन नार्मल डिलवरी न होने की स्थिति में ऑपरेशन करना पड़ा। जिसके बाद देर रात महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। कुदरत के इस करिश्मे को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। गांव के ही विनय दुबे ने बताया कि एक साथ तीन बच्चों की जानकारी होते ही परिवार सहित पूरे गांव में खुशी व्याप्त है। राहत की बात यह है कि डिलवरी के बाद तीनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस