भ्रष्टाचार के आरोप में ईओ नगर पालिका गिरफ्तार,जानें क्या है मामला


यूपी के बलिया जिले के रसड़ा स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय में उस समय अफरातफरी मच गई, जब चंदौली से आई पुलिस ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। ईओ को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ लेती गई। बाद में रसड़ा पुलिस ने बताया कि अधिशाषी अधिकारी ने चंदौली में कांशीराम आवास में हुए अनियमितिता के मामले में आरोपी है। 
चंदौली से आई पुलिस टीम ने पहले रसड़ा कोतवाली पुलिस से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद तत्काल नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची और ईओ राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लेकर चली गई। ईओ के अचानक गिरफ्तार होने से कोई समझ नहीं पाया की क्या मामला है। गिरफ्तारी क्यों हुई है।
बाद में स्थानीय पुलिस ने बताया गया कि अनुसार वर्ष 2011 में राजेंद्र प्रसाद चंदौली नगर पालिका में ईओ के पद पर तैनात थे। उस समय कांशीराम आवास आवंटन में अनियमितता सामने आई थी। इसमें तत्कालीक प्रशासनिक अधिकारियों सहित करीब 42 लोगों पर जांच की कार्रवाई चल रही है।इसमें ईओ राजेंद्र प्रसाद भी आरोपी हैं। सीओ एसएन बैस ने बताया की ईओ को चंदौली पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस