सभी विभाग जल संरक्षण और संचयन की दिशा में तेजी से करें कार्य- डीएम जौनपुर


जौनपुर। जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक का आयोजन जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कोई विकास खण्ड अतिदोहित श्रेणी में नहीं है। मात्र 02 विकास खण्ड क्रमशः बदलापुर एवं महराजगंज ही क्रिटिकल श्रेणी में है तथा 08 विकास खण्ड क्रमशः केराकत, सिरकोनी, रामनगर, मुफ्तीगंज, करंजाकला, सिकरारा, बक्शा एवं धर्मापुर सेमीक्रिटिकल एवं शेष विकास खण्ड सुरक्षित श्रेणी में है।
बैठक में क्रिटिकल एवं सेमी क्रिटिकल विकास खण्डों को सुरक्षित श्रेणी में लाने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा आगामी वर्षों में कराये जाने वाले वर्षा जल संरक्षण एवं संचयन के कार्यों की विस्तृत चर्चा की गयी।
अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई द्वारा अन्य समस्त विभागों से उनके द्वारा आगामी वर्षों में वर्षा जल संरक्षण एवं संचयन के अन्तर्गत जो कार्य कराये जाने हैं उससे सम्बन्धित कार्ययोजना उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।
अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई द्वारा प्रस्तावित कार्यों यथा रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना, चेकडैम निर्माण एवं तालाबों की सूची बैठक में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की गयी। जिसका अनुमोदन जिला तकनीकी समन्वय समिति द्वारा किया गया।
बैठक में जिला प्रभागीय वन अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, विकास खण्ड में कार्यरत लघु सिंचाई के अवर अभियन्ता, सिंचाई विभाग, जल निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी, लघु डाल नहर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ