कोरोने वायरस के चलते स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल नए वैरिएंट से निपटने की तैयारी शुरू


कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के देश में भी मामले पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की  ओर से दिशा-निर्देश जारी कर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। साथ ही कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जांच से लेकर भर्ती तक के इंतजामों पर काम शुरू कर दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में अस्पतालों में बेडों पर भर्ती के इंतजाम थे। इन सभी अस्पतालों और चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्रों को दोबारा नोटिस जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों को संक्रमण के बचाव पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वेंटिलेटर और स्वास्थ्य इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया है। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के नमूने केजीएमयू में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी भेजे जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हमारे पास जिले के विभिन्न अस्पतालों में 29 आक्सीजन प्लांट है और लगभग एक हजार आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध है। जनमानस के बीच घबराहट के बजाय सही जानकारी पहुंचनी चाहिए। मास्क का उपयोग किया जाए, दो गज की दूरी बनाए रखें और संक्रमण के लक्षण नजर आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच और चिकित्सकीय परामर्श जरूर करवाएं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस