ऩिलय मिताश शंकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित

जौनपुर।पिछले कई वर्षों से कई बैंकों की परीक्षा सफलतापूर्वक निकालने वाले ऩिलय मिताश  शंकर पुत्र गोपी शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराकर जनपद का नाम रोशन किया इस रिकॉर्ड की जानकारी जब अधिवक्ताओं व अन्य समाजसेवी संस्थाओं को मिली तो वह उनके रूहट्टा स्थित आवास पर जाकर बधाई दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीवानी न्यायालय जौनपुर  में वकालत कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गोपी शंकर श्रीवास्तव के पुत्र निलय मिताश  शंकर जो बचपन से ही होनहार छात्र रहे  है तथा वर्तमान में असिस्टेंट मैनेजर इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के पद पर कार्य कर रहे हैं इन्होंने सन 2010 से 2017 तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ,बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई के द्वारा आयोजित प्रत्येक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त किया जिस कारण इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के चीफ एडिटर डॉ विश्वरूप राय चौधरी ने इनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है यह रिकॉर्ड भारतीय बैंकों में सबसे अधिक नौकरी का ऑफर प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया है

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस