महान कृषि वैज्ञानिक डाॅ कीर्ति सिंह का निधन, शोक में डूबे जनपद वासी




जौनपुर। कृषि वैज्ञानिक एवं पूर्व कुलपति तथा 
जौनपुर के कीर्ति पताका को विश्व पटल पर लहराने वाले डॉ कीर्ति सिंह के निधन की वायरल होते ही शुभ चिन्तको शिक्षा जगत में शोक छा गया। पारिवारिक सूत्र के अनुसार उनका दाह-संस्कार रामघाट पर होगा।
यहां बता दें कि डाॅ कीर्ति सिंह फैजाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति पद से अवकाश ग्रहण करने के बाद शिक्षा के क्षेत्र सहित सामाजिक सरोकारो से जुड़े कामों को करते रहे है। वह अपनी विद्धाता से लोंगो को शिक्षा देते रहे। आज उनका निधन होना समाज के लिए बड़ी अपूरणीय क्षति हुई है।
इनके निधन खबर मिलने पर वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यन्त सिंह, भाजपा नेता डॉ दिनेश सिंह बब्बू भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, जय प्रकाश सिंह भाजपा नेता, कांग्रेस नेता राजेश कुमार सिंह, जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कपिल देव मौर्य, महामंत्री शम्भुनाथ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, पत्रकार लोलारक दुबे,  विनय कुमार सिंह, डॉ पीसी विश्वकर्मा,पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस इन्द्र भुवन सिंह, फूलचन्द भारती, प्रभाकर त्रिपाठी आदि बड़ी तादाद में जनपद वासियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस