क्रेन से टकरायी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन, इंजन हुआ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त,ट्रेनो का संचालन हुआ प्रभावित


सियालदह से चलकर नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस मिर्जापुर जिले में बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। शुक्रवार शाम झींगुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास स्लीपर प्लेट का काम कर रहे क्रेन से राजधानी एक्सप्रेस का इंजन टकरा गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन की रफ्तार को नियंत्रित किया।
क्रेन से हुई जोरदार टक्कर के कारण राजधानी एक्सप्रेस का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर के बाद क्रेन का एक हिस्सा ओएचई से जा टकराया और तार टूट गया। एक पोल भी उखड़ गया। इसके चलते रेल परिचालन बाधित हो गया। घटना की सूचना झिंगुरा स्टेशन के माध्यम से एनसीआर मुख्यालय को दी गई। आननफानन राहत कार्य शुरू कर दिया गया।
रेलवे की टीमों ने कार्य कर अपलाइन पर संचालन शुरू किया लेकिन डाउन लाइन अभी भी प्रभावित है। इस घटना के चलते कई स्थानो पर छह से दर्जन ट्रेनें खड़ी हैं। वहीं टक्कर के बाद से राजधानी एक्सप्रेस भी खड़ी है और इंजन से लेकर ट्रेन में हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।


पड़री थाना क्षेत्र के झिंगुरा गेट के पास शाम को पांच बजे डाउन लाइन पर दिल्ली से हावड़ा जा रही राजधानी एक्सप्रेस  (12314) से क्रेन से टकरा गई। स्थानीय लोगों की मानें तो ट्रेन पलट सकती थी। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देकर बड़ा हादसा होने से रोक लिया। रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन खड़ी होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है और जहां तहां ट्रेने भी रूकी हुई है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस