कोहरे का प्रभाव जारी लेकिन तापमान का का पारा उपर की ओर, ठन्ड से कुछ राहत


जौनपुर। हवा की रफ्तार पहले से कम हो गई है। आधी रात बाद से कोहरा पड़ना शुरू हो रहा है। दिन में अच्छी धूप भी हो रही है। इस वजह से ठंड से भी थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। है। जहां नम पछुआ हवाओं की रफ्तार में कमी देखने को मिली वही सुबह घना कोहरा था लेकिन दस बजते बजते कम होगयाऔरधूपनिकलगयी। इस वजह से ठंड भी ज्यादा नहीं लग रही थी। जिस तरह से दो दिन से दिन में तेज धूप खिल रही है,उसका असर है कि तीन दिन पहले जहां अधिकतम तापमान कम होकर 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था वो भी बढ़कर गुरुवार को 19 तक पहुंच गया। शुक्रवार को भी दिन में अच्छी धूप होने के आसार है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे का कहना है कि अभी भी पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है,इस वजह से इस सप्ताह तक कोहरा छाए रहने और हवा में नमी की वजह से ठंड की संभावना बनी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस