नहीं रहे डीयू के प्रो. अविनाश, पीयू में दी गई श्रद्धांजलि


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में पूर्व में कार्यरत (2009 तक) प्रो. अविनाश कुमार जी का रविवार को सांयकाल ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया।
इस संबंध में व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के संकाय अध्यक्ष ने प्रो.अजय प्रताप सिंह ने विभाग में शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर अविनाश बहुत मृद्भाषी थे। विश्वविद्यालय में बहुत ही कम समय में उन्होंने विद्यार्थियों के बीच अपनी अच्छी पहचान बनाई थी।दिल्ली विश्वविद्यालय में रहने के बाद भी उनका लगाव पूर्वांचल विश्वविद्यालय से था यहां के कार्यक्रमों में अक्सर वह प्रतिभाग करते थे।
डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में भी उन्होंने काफी प्रसिद्धि पाई।  वर्तमान में वह‌ दिल्ली विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष थे। 
इस अवसर पर डॉ मनोज पांडेय, डॉ अनु त्यागी समेत  विभाग के विद्यार्थी शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ