शरद यादव का निधन समाजवादी आन्दोलन को बहुत बड़ी क्षति - लालबहादुर यादव



जौनपुर । सामाजिक न्याय के पुरोधा शरद यादव के निधन पर आज समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर आयोजित शोकसभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समाजवादी पार्टी के  जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शरद यादव  जीवन पर्यन्त समाजवादी विचारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने आपातकाल में लोकतंत्र बचाने के लिए जेल की यातनाएं भी सही। उन्होंने सड़क से सदन तक पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। संसद में उनके विचारों को सभी लोग बहुत गम्भीरता से सुनते थे। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
इस अवसर पर शरद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। शोकसभा में पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, उपाध्यक्ष राम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, लाल मोहम्मद रायनी, जयप्रकाश, प्रिन्शू ,आशा राम यादव, इरशाद मंसूरी, विक्की यादव, सोनी यादव, आशीफ शाह आदि नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस