कार्यदाई संस्था की लापरवाही हुई उजागर एक माह पूर्व बना शाही किला मार्ग जमीन में धंसा


जौनपुर। शहर में सीवर लाइन बिछाने के बाद मानक के अनुसार सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप सड़कों पर जगह-जगह गड्ढें हो गए है। किला रोड पर  सड़क गहरी 20 मीटर के दायरे में धंस गई है। बीते माह किला से सिपाह तक सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई कर उसकी सड़क मरम्मत करा दी गई। एक माह बाद मानिक चौक पर अंबर होटल के पास करीब 20 मीटर के दायरे में सड़क धंस गई है। जिससे लोगों की आवागमन में परेशानी व जाम का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। संबंधित अधिकारियों से सड़क मरम्मत कराने की मांग करते हुए नगर वासियों ने कहा है कि जल्द सड़कों का मरम्मत नहीं हुआ तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस बाबत जल निगम के अधिशासी अभियंता सचिन सिंह ने बताया कि जल्द ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस