डीएम ने किया जेल का निरीक्षण, सबकुछ मिला आल इज वेल


जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जिला जेल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिला। जिलाधिकारी के द्वारा जेल अस्पताल में जाकर बंदियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली, सभी मरीज इलाज से संतुष्ट थे।
पाकशाला में जाकर खाने की गुणवत्ता की जांच की और पाया की बंदियों को अच्छा खाना दिया जा रहा है। जेल अधीक्षक एस.के. पांडेय को निर्देशित किया कि जेल में साफ-सफाई रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर कुलदीप गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस