डीएम के निरीक्षण के समय मेडिकल कॉलेज निर्माण पूरा करने के लिए फिर जानें क्या मिला आश्वासन


जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के साथ उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने शैक्षणिक भवन, अस्पताल भवन एवं प्रशासनिक भवन का विस्तार से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रथम वर्ष कक्षा के बगल का शौचालय का कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए। उन्होंने लेक्चर (व्याखान) हाल को साउंडप्रूफ कराए जाने का निर्देश दिया और कहा कि छात्रों को पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान न हो।  
निर्माण निगम के आर0ई0 आर.के सिंह ने जिलाधिकारी को आश्वस्त कराया कि 15 फरवरी 2023 तक अस्पताल भवन का प्रथम फ्लोर हैंड ओवर कर देंगे, जिसके पश्चात सुचारू रूप से ओ.पी.डी. संचालित हो सकेगी और मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि  मरीजों के भर्ती होने के दौरान जितनी भी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं हैं जल्द से जल्द पूर्ण करा लिया जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि तीनों भवनों में ओपन टू स्काई (ओटीएस एरिया) बना है, बारिश की वजह से दीवाल की गुणवत्ता खराब हो रही है जिसे बंद कराने का प्रस्ताव भेजे जाये।  जिलाधिकारी ने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर और तेजी से कार्य कराए जाने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिया।इस अवसर पर प्राचार्य शिवकुमार, बालाजी कंपनी के जीएम राजेश त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस