यूपी पीसीएस मेंस परीक्षा का परिणाम घोषित 1070 अभ्यर्थी सफल घोषित

 


सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2022 की मुख्य परीक्षा में 1070 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को पीसीएस मेंस-2022 का परिणाम जारी कर दिया। रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
पीसीएस मुख्य परीक्षा पिछले साल 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक लखनऊ, प्रयागराज एवं गाजियाबाद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 5311 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा के आधार पर 383 पदों के मुकाबले नियमानुसार 1070 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।
कुछ पदों के लिए न्यूनतम अर्हता मानक धारित न करने के कारण नियत अनुपात में अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हुए। आयोग के प्रभारी सचिव विनोद कमार गौड़ के अनुसार परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक आदि की सूचनाएं परीक्षा के अंतिम चयन परिणाम के बाद जारी की जाएंगी। इस बारे में सूचना का अधिकार के तहत प्रार्थनापत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उच्च न्यायालय में दाखिल विशेष अपील पर पारित अंतिम निणय के अधीन रहेगा। मुख्य परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थी जिन-जिन पदों के लिए सफल घोषित हुए हैं, उन पदों के लिए अधिमान्यता एवं साक्षात्कार के बार में अलग से सूचना जारी की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस