पीयू की टीम युवा महोत्सव के लिए काशी रवाना कुलपति ने दिखाई हरी झंडी


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अंतर विश्विद्यालयीय युवा महोत्सव उमंग के लिए गुरुवार शाम को टीम प्रबंधक डॉ. विनय वर्मा और ज्योति  सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई।  कुलपति निर्मला एस मौर्य, कुलसचिव महेंद्र कुमार और वित्त नियंत्रक संजय राय ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने शुभकामना व्यक्त की। कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे एैसी मुझे उम्मीद है।  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित अंतर विश्विद्यालयीय युवा महोत्सव उमंग में विश्वविद्यालय की टीम विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे भाषण प्रतियोगिता,काव्य पाठ,समूह गायन,सामूहिक नृत्य,पोस्टर प्रतियोगिता,रंगोली जैसे प्रतियोगिता में भाग लेगी । विश्वविद्यालय की टीम में  20 प्रतिभागी है।. 
इस  अवसर पर समन्वयक सांस्कृतिक परिषद डॉ मनोज मिश्र, डॉ अमरेंद्र सिंह, डा. ल क्ष्मी प्रसाद मौर्य समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस