जेल में निरूद्ध बन्दियों को दिया जायेगा कौशल विकास का प्रशिक्षण


जौनपुर।गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जेल कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जेल में निरुद्ध कैदियों को सजा पूर्ण करने उपरांत,मुख्य धारा से जोड़ने तथा अपराध के रास्ते से हटाकर रोजगार और स्वरोजगार प्रदान किए जाते हेतु कौशल विकास मिशन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिसके अंतर्गत कारागार में निरुद्ध महिला कैदियों हेतु सिलाई,ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण तथा पुरुष कैदियों हेतु, फर्नीचर, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर का प्रशिक्षण इच्छुक बन्दियों को जाएगा।बैठक में कारगार के अंदर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु स्थान का चुनाव ,प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कैदियों की सूची व प्रशिक्षण उपरांत उनके रोजगार आदि विषयों पर चर्चा कर निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर,जेल अधीक्षक, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन व मानक पूरा करने वाले प्रशिक्षण प्रदाता उपस्थित रहे।बैठक में शीघ्रता से प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करके प्रशिक्षण प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ