सड़क दुर्घटना में स्कूटर सवार युवक की मौत परिवार मे कोहराम


जौनपुर। थाना लाइन बाजार क्षेत्र स्थित मुरादगंज तिराहा के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई है।घटना की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए बस चालक के खिलाफ अन्य विधिक कार्यवाई की है। खबर है कि थाना बदलापुर क्षेत्र स्थित भलुवाही गांव निवासी सिद्धार्थ कुमार निगम 25 वर्ष पुत्र मंगला प्रसाद निगम गुरुवार दिन के लगभग 12  बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर शहर आ रहे थे। जौनपुर से लखनऊ को जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। 
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची लाइन बाजार थाने की कोबरा पुलिस टीम ने ग्रामीण जनो की मदत से घायल युवक को अस्पताल भेजवाया कुछ ही देर में उनके रिश्तेदार भी आ गए जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह मनहूस खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची कोहराम मच गया। परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ