प्रेमी ने पहले प्रमिका को मारी गोली फिर खुद को गोली मारकर जीवन लीला कर लिया खत्म जांच में जुटी पुलिस


आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव के पास स्थित एक ढ़ाबे पर एक प्रेमी ने प्रेमिका को जख्मी कर खुद को शौचालय में जाकर गोली मार ली। ढ़ाबा संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी मुताबिक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जम्मनपुर लाटघाट गांव निवासी विशाल (22) पुत्र शिवबचन राम शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे जमसर स्थित एक ढ़ाबे पर अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचा। ढ़ाबा संचालक मनीष ने बताया कि युवक ने चाय का आर्डर दिया। इसके बाद कमरे में आराम करने के लिए दोनों चले गए। वह चाय बनाने के लिए किचन में चले गए।
तभी गोली चलने की तेज आवाज आई। आवाज सुनकर वह भागकर कमरे में पहुंचे। जहां युवती जख्मी हालत में थी। वहीं युवक शौचालय में गिरा पड़ा था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृत विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर जारी होने तक युवक और युवती के परिवार वाले मौके पर पहुंच गये है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल यह तो जांच का विषय है कि युवक ने खुद को गोली क्यों मारी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस