मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में एनएसएस सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ


जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सात दिवसीय विशेष शिविर के पहले दिन उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डा अब्दुल कादिर खान जी ने सर्व प्रथम फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, प्राचार्य अब्दुल कादिर खा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपने समाज और देश के लिए सेवा देते हैं, जिससे समाज में समानता और एकता को बल मिलता है , साथ ही उन्होंने कहा की हम शिक्षा के माध्यम से समाज एवम् देश को नवीन उच्चाइयों तक ले जाने में सक्षम हो सकते हैं,साथ ही अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साह आलम स्लाई ने कहा की देश को मजबूत युवा की जरूरत है,जो राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से उभर कर आ रहे है। अंत में नोडल अधिकारी डॉ अजय विक्रम सिंह ने आए हुए अतिथियो का धन्यवाद एवम् आभार व्यक्त किया, इस बीच हाजी जलाउद्दीन, डा ममता सिंह, कार्यक्रम आधिकारी डा राकेश कुमार बिंद, डा विवेक विक्रम सिंह अनुराग यादव आँचल मौर्या एवम् समस्त स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन सुमित सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस