सवाल आखिर शटल का इंजन अचानक फेल कैसे हो गया,रेलवे बोर्ड करेगा जांच


वाराणसी से लखनऊ जाने वाली शटल ट्रेन का इंजन गुरुवार की सुबह सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास ही फेल हो गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद सुल्तानपुर से नया इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। लखनऊ जाने वाली शटल वाराणसी से सुबह अपने निर्धारित समय से चली थी। करीब साढ़े सात बजे सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के समीप पहुँची थी तभी अचानक इंजन फेल हो गया। पहले तो चालक दल ने कुछ देर रुकने के बाद इंजन चालू करने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो कंट्रोल को सूचना दी गई। तब सुल्तानपुर से दूसरा इंजन मंगाया गया। इस बीच करीब डेढ़ घण्टे के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। जौनपुर सिटी स्टेशन के स्टेशन मास्टर वीके सिंह ने बताया कि इंजन में तकनीकी दिक्कत के कारण 7-45 से 9.5 बजे तक शटल ट्रेन खड़ी रही उसे जौनपुर सिटी और बक्शा स्टेशन के बीच रोका गया था। सुल्तानपुर से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। हलांकि रेलवे बोर्ड इस मामले की जांच करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस