स्वस्थ समाज के निर्माण में प्राथमिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका- गोरखनाथ पटेल


जौनपुर।किसी भी स्वस्थ समाज के निर्माण में प्राथमिक शिक्षा की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है, क्योकि इस आयु में जो संस्कार बच्चों में पड़ जाते हैं वे आजीवन आधारस्वरूप चलते रहते हैं। इस प्रकार प्राथमिक शिक्षा का एक कार्य आगे की शिक्षा की नींव तैयार करने और भावी नागरिकों के निर्माण हेतु महत्वपूर्ण और आवश्यक है। उक्त विचार प्राथमिक विद्यालय अभयचंद पट्टी,करंजाकला, जौनपुर में आयोजित 'उत्साह संवर्धन एवं शैक्षिक समागम ' संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानाध्यापक श्रीकांत यादव, सहायक अध्यापक ज्योति व परविंद कुमार चौहान, शिक्षामित्र कुमकुम मिश्रा व तेज बहादुर यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षाविद डॉ ब्रजेश कुमार यदुवंशी, नरेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, डॉ शिवनारायण यादव, भावना श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, अर्चना द्विवेदी,मो शाद, राजेश यादव, साधना विंद, देशबंधु यादव , जयसिंह यादव, सौरभ श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव व आभार प्रधानाध्यापक श्रीकांत यादव ने प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ