अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला सपा का साथ देने वालो को प्रताड़ित कर रही है


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यूपी की भाजपा सरकार सपा का साथ देने वालों को प्रताड़ित कर रही है। आजम खां का परिवार इसलिए तकलीफ में है क्योंकि वो समाजवादी हैं। मुख्यमंत्री योगी बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को नहीं मानते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था पर वो पूरा नहीं हुआ। नौजवानों को नौकरी नहीं दी। झूठ बोलने वालों से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। सरकार पर्यावरण और वृक्षारोपण को लेकर झूठ बोल रहे है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए। 
अमेठी के आरिफ ने सारस से मित्रता की। उसकी सेवा की। जब वह चोटिल था। सारस अब छीन लिया गया है क्योंकि मैं बधाई देने चला गया। क्या यही लोकतंत्र है? सरकार सारस छीन रही है तो मोर को दाना खिलाने वाले से मोर भी छीन लिया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस