आंधी और पानी ने जानें कैसे प्रभावित किया रेल यात्रा को, रोकवा दी ट्रेन

जौनपुर। मंगलवार की रात करीब आठ बजे आंधी व बारिश के बीच कई स्थानों पर पेड़ गिरने का मामला सामने आया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। वाराणसी लखनऊ रेल मार्ग पर त्रिलोचन महादेव स्टेशन क्षेत्र में गेट संख्या एसी 26 के समीप ओएचई तार पर एक पेड़ गिर गया। जिससे तार टूट गया। ऐसी स्थिति में वाराणसी से जौनपुर की ओर जा रही मरुधर एक्सप्रेस को जलालपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इसी तरह पाटलिपुत्र एक्स्प्रेस को भी डाउन लाइन पर रोका गया। जलालपुर के स्टेशन अधीक्षक त्रिलोचन शिवशंकर यादव ने बताया कि तार टूटने की सूचना पर ट्रेनों को रोका गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस