सेतु निगम को डीएम जौनपुर का निर्देश सम्बन्धित विभागो से समन्वय स्थापित कर जल्द शुरू करे पुलो के निर्माण का कार्य

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण लि0 के प्रस्तावित स्वीकृत कार्यो के सम्बंध में बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निर्माण इकाई ने अवगत कराया कि जनपद में श्री कृष्ण नगर, बदलापुर, जफराबाद-जौनपुर-सुलतानपुर-लखनऊ रेल सेक्शन पर मछलीशहर सम्पर्क मार्ग पर प्रस्तावित फोरलेन ऊपरिगामी सेतु निर्माण एवं विधानसभा मछलीशहर के अंर्तगत ग्राम फत्तूपुर एवं पोखरियापुर के मध्य सई नदी पर सेतु का आर.ओ.वी. स्वीकृति हो चुका है। 
 जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वन विभाग, दूर संचार विभाग, जल निगम विभाग व अन्य सम्बंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए और जहां पर जमीन अधिग्रहण किया जाना है सम्बंधित एसडीएम एवं डीडीसी से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही करें और शीघ्र कार्य प्रारंभ की जाये। 
 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, सहायक अभियंता सेतु निर्माण इकाई जौनपुर ए.के राय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर0डी0 यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस