अतीक का एक और गुर्गा हुआ लंगड़ा, पुलिस मुठभेड़ के साथ वाहिद गिरफ्तार


माफिया अतीक अहमद के गुर्गे मर्दननाका निवासी 45 वर्षीय वाहिद व एसओजी के साथ थाने की पुलिस के बीच मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी बाईपास के नजदीक मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर उसने तमंचे से फायर किया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों पैरों में गोली लगने से गुर्गा घायल होकर जमीन में गिरा।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी अभिनंदन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि उसे भूरागढ़ के पास देखा गया है। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया है। कुख्यात अपराधी माफिया डान अतीक का सहयोगी होने के साथ गैंग के आरबाज का फूफा भी है।
माफिया के गैंग के शूटर गुड्डू मुस्लिम के बांदा जेल में रहने पर भी वाहिद उसकी मदद करता रहा है। घायल हुए वहिद के ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था। उसके विरुद्ध हत्या व रंगदारी मांगने समेत शहर कोतवाली में तीन मुकदमें दर्ज हैं। अन्य थानों से भी उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस