हाईकोर्ट ने 732 न्यायिक अफसरो का एक साथ किया तबादला, 28 अप्रैल तक चार्ज छोड़ने का हुक्म


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों का देर रात बम्पर स्थानांतरण किया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 732 न्यायिक अफसरों का तबादला कर दिया है। स्थानांतरित किए गए जजों में एडीजे रैंक के 176, सीनियर डिवीजन के 38 और जूनियर डिवीजन के 518 जज शामिल हैं। न्यायिक अधिकारियों को 28 अप्रैल तक चार्ज छोड़ने के लिए कहा गया है।
हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि न्यायिक अफसरों के वार्षिक स्थानांतरण किए जा रहे हैं। न्यायिक अफसरों को निश्चित तिथि तक अपना चार्ज देकर तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। महानिबंधक ने एक सामान्य सूची जारी की है, जिसमें प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर सहित प्रदेश के सभी जिलों के न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस