कोरोना से जौनपुर सहित प्रदेश में हुई पांच मौतो से हिला स्वास्थ्य विभाग


उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोविड से 5 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 20 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रदेश में कुल 840 कोविड पॉजिटिव केस मिले। वर्तमान कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 4478 हो गई है।
गाजियाबाद, जौनपुर, चंदौली, सीतापुर और गाजीपुर में 1-1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। लखनऊ में 24 घंटों में कुल 165 पॉजिटिव केस आए हैं और अब यहां कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 1082 हो चुकी है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब तक कोरोना के 165 नए मरीज मिले। वहीं, 128 लोगों ने वायरस को मात दी। इसके साथ ही जिलो में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1064 हो गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग के माथे पर लकीरे बना दी है। हलांकि जिम्मेदार अधिकारी और सरकार दोनो का दावा है कि इससे निपटने की पूरी व्यवस्था है। लेकिन प्रदेश में पांच मौतो ने जन मानस को हिला कर रख दिया है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ