निर्दयी मां ने अपने ममता का गला घोटते हुए चाकू से अपने जन्मना पुत्रो की कर दिया हत्या गिरफ्तार गई जेल


जनपद गाजीपुर के अन्दर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मां ने अपने कोख से जन्मे दो मासूमों को चाकू से काट कर हत्या कर दी। शुक्रवार रात घटी इस घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई तो सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना मरदह थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव की है। आरोपी महिला का पति सेना में तैनात है। घटना से जहां गांव के अन्दर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं पर निर्दयी मां की आलोचना हो रही है और मां की ममता पर सवाल उठाये जा रहै है। हत्यारिन निर्दयी मां का जीवन अब सलाखों के पीछे ही बीतेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस