रश्मि यादव बनी एसडीएम, जाने इस सफलता के पीछ किसका मानती हो हाथ



जौनपुर। बदलापुर  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सीड निवासी हरिश्चंद्र यादव की बिटिया रश्मि यादव अपनी मेहनत के दम पर एसडीएम के पद पर चयनित हुई है। उनके चयनित होने की खबर मिलते ही परिजनों सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अपनी कामयाबी के पीछे वह अपने मामा का श्रेय मान रही हैं। 

रश्मि की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल जौनपुर से तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी की हैं। माता संगीता यादव एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। रश्मि  अपने मामा के सानिध्य में प्रयागराज में रहकर पी सी एस की तैयारी तैयारी कर रही थी। बड़ा भाई नवनीत यादव तथा छोटा भाई अवनीश भी प्रयागराज में तैयारी कर रहे हैं हैं। 


  गौरतलब है कि वह अभी 2 दिन पूर्व आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर ज्वाइन की हैं। रश्मि के एसडीएम पद पर चयनित होने की खबर पर  महाराजगंज ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमापति यादव , ग्राम प्रधान नीलम यादव तथा देवेंद्र यादव आदि लोगों ने उन्हें  बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस