मल्हनी विधायक के साथ घटित घटना को लेकर सपाई गुस्से में, जिम्मेदारो के खिलाफ कार्रवाई की मांग



जौनपुर।  जनपद के मल्हनी विधायक लकी यादव के साथ घटित घटना को लेकर अब समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोलते हुए एक ज्ञापन पत्र जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक सहित महामहिम राज्य पाल उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश,गृह मंत्री भारत सरकार को भेजते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोंगो के विरुद्ध विधिक कार्यवाई की मांग किया है।
उपरोक्त जनो को भेजे गए पत्र में सपा जनो सहित विधायक लकी यादव ने आरोप लगाया है कि 23 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे मेरे आवास, टी0डी0 कालेज रोड, उमरपुर, हरिवन्धनपुर थाना कोतवाली जौनपुर पर चार संदिग्ध व्यक्ति मकान में घुस रहे थे जिसे मैनें सी0सी0टी0बी कैमरा के जरिए देखा और तत्काल नीचे आ कर अपने सुरक्षा कर्मीयो के साथ उक्त चारो संदिग्ध व्यक्तियों से रात्रि 11 बजे मेरे आवास मे घुसने का कारण पुछना चाहा लेकिन चारो भागने की कोशिश किये तब मेरे सुरक्षा कर्मीयो द्वारा तीन को पकड़ लिया गया और एक भागने में सफल रहा इस घटना कि सूचना रात्रि में ही 11ः05 बजे अपने मों0नं0 9651866667 से पुलिस अधीक्षक जौनपुर को मो0नं0 7985892285 अवगत कराया।

इस घटना कि सुचना सी0ओ0सीटी, को उनके सी0यू0जी0 नम्बर पर भी अवगत कराया सूचना देने के लगभग 30 मिनट बाद पुलिस आ गई। इसी बीच नगर मजिस्ट्रेट भी आ गये मेरे द्वारा यह कहना है कि चैथे व्यक्ति कि पहचांन एवं गिरफ्तारी सुरक्षा कारणों से अति आवश्यक है। इसी बीच कोतवाल सतीश कुमार सिंह अपने हमराहीयो के साथ आ गये उन्हें भी पूरी घटना से अवगत कराया और कहा कि चौथे व्यक्ति का पता लगाया जाये। कोतवाल सतीश कुमार सिंह द्वारा मेरी बात व सुरक्षा को नजर अन्दाज करते हुए पकड़े गये तीनो संदिग्ध व्यक्तियो से बिना पूछताछ किये उनकी पहचान किये ही जबरिया ले जाने लगे मैं अपनी सुरक्षा का कारण बताते हुए नगर मजिस्ट्रेट व कोतवाल से वार्ता कर ही रहा था कि कोतवाल सतीश कुमार सिंह के सहयोगि पुलिस कर्मी अमित कुमार सिंह व अरविन्द कुमार सिंह ने मेरे साथ हाथा पाई करते हुऐ मेरा काॅलर पकड़ कर घसीट लिऐ मुझे पिटता देख मेरे सहयोगी साथी सुरक्षा कर्मी मेरी पत्नी व मेरी भाभी ने बीच बचाव किया चैकी इन्चार्ज सरायपोख्ता पुलिस कर्मीयो के साथ मेरी पत्नी व भाभी एवं मेरे सहयोगियो के साथ मार पीट किये और मेरी पत्नी व भाभी को धक्का दे कर गिरा दिए। जाते वक्त कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि तुम्हारे पूरे खानदान को मिट्टी मे मिला दूंगा और तुम्हे जिन्दा नहीं छोेड़ूगा।
प्रार्थनापत्र में विधायक उपरोक्त ने अपने परिवार के जान व माल कि सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मार पीट करने वालो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने की मांग किया है। साथ ही यह भी कहा है कि पूरे घटनाक्रम को अपने दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बतया जायेगा और कार्यवाई न होने पर मामला सदन में उठेगा। साथ ही पार्टी के लोंगो ने ज्ञापन देते हुए चेताया है कि यदि कार्यवाई में विलंब होगा तो सपा जन सड़क पर होगे।
घटना के विरोध में ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष डाॅ अवध नाथ पाल, विधायक रागिनी सोनकर, पंकज पटेल, पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष लालबहादुर यादव,राजनरायन बिन्द ,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, डाॅ जितेंद्र यादव, दीपचंद राम,महासचिव हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल,राजेंद्र टाइगर,राहुल त्रिपाठी, जगदीश मौर्य गप्पू,रमापति यादव, इर्शाद मंशूरी आदि समेत भारी संख्या मे सपाई मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस