तालाब के पास मिली नग्न मासूम बालिका की लाश, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, जानें क्या है मामला



जौनपुर जिले के बभनियांव गांव स्थित तालाब के किनारे संदिग्ध अवस्था में मासूम बालिका का शव मिला। नग्न अवस्था में बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  झाड़ फूंक के चक्कर में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। बालिका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची।
बालिका का शव मिलने से सकते में आई पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। बालिका कौन है और उसकी हत्या किसने की इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है। मीरगंज थाना के बभनियांव गांव के राजाराम पुरा बस्ती के दक्षिण तालाब के पास सोमवार सुबह एक व्यक्ति शौच करने गया। इस दौरान उसकी नजर बालिका के शव पर पड़ी।
बालिका के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।  उसने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव मिलने की सूचना पहले यूपी 112 को दी गई इसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता, सीओ अतर सिंह, पंवारा व मुंगराबादाशाहपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
करीब एक घंटे तक शव की शिनाख्त करने की कोशिश की गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शव की शिनाख्त न होने पर आशंका यह भी जताई जा रही है कि संभवत शव को कहीं बाहर से ला कर यहां डाल दिया गया हो।
काफी देर तक पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने कहा कि बच्ची की शव मिला।  प्रथम दृष्टया अंधविश्वास में हत्या की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ