मतदान स्थलो पर मिली कमियों को तत्काल दूर करे सेक्टर मजिस्ट्रेट - अनुज कुमार झा


जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान स्थलों के ए.एम.एफ के सम्बंध में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक सम्प्पन हुई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन मतदान स्थलों में कमियां पाई गई है उन्हें अविलंब दूर करता ले। उन्होंने कहा कि सभी मतदान स्थलों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, रैंप की समुचित व्यवस्था रहे। आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल शौचालय एवं छाया के लिए टेंट की व्यवस्था कराए। हैंडपंप खराब हो तो जल्द से जल्द टीक करा लें।
उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटो को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि  सभी का महत्वपूर्ण कार्य है, अपने-अपने मतदान स्थलों पर सभी प्रकार की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करे ले। लोगों से बातचीत कर संवेदनशीलता का आकलन कर ले।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह सहित समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस