जेस्ट परीक्षा पास करने पर कुलपति ने दी बधाई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के भौतिक विज्ञान विभाग के दो विद्यार्थी वैशाली सिंह तथा कायनात फातिमा ने भौतिक विज्ञान विषय में साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 80वीं तथा 121वी रैंक प्राप्त की है।
 इस प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा में देश भर से लगभग भौतिकी विषय के 50, 000 छात्र समलित हुए थे। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के पश्चात अभ्यर्थी देश के प्रतिष्ठित शोध संस्थान जैसे आईआईएससी बैंगलोर, टीआईएफआर मुंबई, एच आर आई प्रयागराज, समस्त आई आई एस ई आर, एन आई एस ई आर, आर आर आई बैंगलोर इत्यादि में पीएचडी हेतु प्रवेश ले सकेंगे ।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी।  यह उम्मीद जताई की इसी तरह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी विश्वविद्यालय तथा अपने संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।  इस अवसर पर रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो. देवराज सिंह,  डॉ प्रमोद कुमार यादव, डा गिरिधर मिश्र, डा पुनीत धवन, डा संदीप कुमार वर्मा, डा आलोक कुमार वर्मा, डा रामांशू प्रभाकर सिंह सहित संस्थान के सभी शिक्षकों ने इन विद्यार्थियों  को बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ