अतीक अशरफ के हत्यारे कड़ी सुरक्षा के बीच आज कोर्ट में होगी पेशी, जानें क्या है व्यवस्था

माफिया अतीक और अशरफ की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य की आज बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी होगी। मंगलवार को हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दिनेश कुमार गौतम की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों को तलब करने की मांग की है।
सीजेएम ने पुलिस को आदेश दिया है कि आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बुधवार को पेश किया जाए। कस्टडी में ही अतीक और अशरफ की हत्या के कारण देर शाम तक कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधिकारियों ने जायजा भी लिया। फिलहाल, तीनों आरोपी प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं। 
अतीक के गुर्गों के खौफ के कारण बदमाशो को नैनी जेल से सोमवार को ही प्रतापगढ़ भेजा गया था। अब वहां से कचहरी तक लाए जाने के दौरान पूरे रास्ते चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रखने की तैयारी है। पेशी के दौरान कचहरी छावनी में तब्दील रहेगी। उस वक्त जांच एजेंसियों के साथ-साथ आरएएफ और पीएसी के जवानों की तैनाती रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ