आपसी सहमति के बाद ज्ञानवापी परिसर में वजू की हुई व्यवस्था, डीएम ने दिया यह आदेश



रमजान के दौरान ज्ञानवापी परिसर में ही वजू की व्यवस्था की जाएगी। डीएम की अगुवाई वाली समिति की बैठक में मंगलवार को इस पर सहमति बनी।  बैठक में यह भी तय हुआ कि सील वजूखाने के पास ही पुराने बाथरूम को तोड़कर शौचालय में तब्दील किया जाएगा। उसके ऊपर पानी की टंकी रखी जाएगी। पाइप व टोटी के सहारे वजू की व्यवस्था की जाएगी। दूसरी तरफ, ज्ञानवापी परिसर में सील पुराने क्षेत्र में यथास्थिति बरकरार रहेगी।
मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से ज्ञानवापी परिसर में वजू व शौचालय की उचित व्यवस्था कराने का अनुरोध किया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वाराणसी के डीएम एस राजलिंगम ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों, विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के अफसरों व पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इसमें बनी सहमति के बाद काम भी शुरू करा दिया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस