डीएम एसपी ने मड़ियाहूँ तहसील में देखा नामांकन व्यवस्था दिया शख्त निर्देश


जौनपुर।जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के द्वारा तहसील मड़ियाहूं में बनाये गए अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु नामांकन कक्षो का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्था देखी। उन्होंने उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं लाल बहादुर को निर्देश दिया कि निर्वाचन के सम्बन्ध में सभी प्रकार की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे। अधिकारियों ने नामांकन कक्षों में सी.सी.टी.वी. सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट, वीडियोग्राफी के स्थिति की जानकारी ली।इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई आदि व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।                     

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस