दो छात्रो का शव मिला सड़क के किनारे हत्या की संभावना,पुलिस ने शवों का कराया पोस्टमार्टम



जनपद प्रयागराज के थाना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गोसैसीपुर ऊगापुर गांव के रहने वाले आकाश दुबे 21 पुत्र अरविंद दुबे जो इंटरमीडिएट का छात्र था और पड़ोसी श्रेयांश दुबे पुत्र राजेंद्र प्रसाद दुबे दोनो प्रयागराज स्थित झूसी में रखकर पढ़ाई करते थे। श्रेयांश के माता और पिता दोनों शिक्षक हैं। दोनों युवक शुक्रवार की देर रात लगभग 10.30 बजे रात घर पर बगैर बताए ही बाइक से निकले और दूसरे दिन शनिवार को उनका शव जंघई मार्ग पर स्थित उग्रसेनपुर सराय ममरेज थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव के सामने सड़क किनारे गढ्ढे में पाया गया।
सूचना पर परिजनों के साथ ही सराय ममरेज पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वही पुलिस दुर्घटना मानकर कार्रवाई कर दी है। हलांकि परिवार के लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस