हैवान मूक-बधिर किशोरी को अकेला पाकर किया दुष्कर्म,अब पहुंच गया सलाखों के पीछे



मूक-बधिर दिव्यांग किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की एक घटना ने एक बार फिर मानवता को झकझोर कर रख दिया है। हलांकि बहसी दरिन्दा अब सलाखों के पीछे पहुंच गया लेकिन इस घटना से मानवता बुरी तरह से शर्मसार हुई है। जी हां घटना सोनभद्र जिले के एक गांव में मूक-बधिर दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी को घर में अकेला पाकर गांव के ही युवक ने उसके साथ हैवानियत की और फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
पन्नूगंज थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी (15) मूक-बधिर है। बुधवार को परिवार के सदस्य गेहूं की कटाई के लिए खेत में गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फरार हो गया।
देर शाम परिजनों के घर लौटने पर बेटी ने आपबीती इशारों में बताई। गुरुवार सुबह उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पन्नूगंज एसओ मनोज ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस