क्रय विक्रय सहकारी समिति के सभापति बने राज केशर पाल और उप सभापति मंजू पान्डेय

जौनपुर। क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड जौनपुर के सभापति/ चेयरमैन का चुनाव देवचंदपुर स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ जहां सर्वसम्मति से भाजपा मंडल अध्यक्ष करंजकला राजकेशर पाल जी को निर्विरोध सभापति/चेयरमैन व उपसभापति श्रीमती मंजू पांडे पत्नी  शैलेश पांडे जी  निर्विरोध निर्वाचित हुए।
और 11सदस्य के रूप में शैलेंद्र सिंह, राधेश्याम विश्वकर्मा, अजय मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, सिद्धार्थ राय, विनय कुमार सिंह ,दिव्यांशु सिंह, मनोज दुबे ,नंदिनी राय ,संजीव गौतम और मदन सोनी निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर करंजकला के प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन , पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद सिंह , करंजकला के पूर्व प्रमुख जितेंद्र सिंह , जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव , सभासद अच्छेलाल मौर्य, सभासद मनीष श्रीवास्तव ,प्रशांत सिंह दीपक , राधेश्याम पाल ,शुभम सिंह, बलवंत सिंह, कपिल देव सिंह व अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव व जिला अध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह जी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस