कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शान्तिपूर्ण ढंग से चल रहा मतदान, सुबह 09 बजे तक जानें क्या रहा मत प्रतिशत



जौनपुर। जनपद में निकाय चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रारंभ हो गई है। 09 बजे की खबर के अनुसार मतदान की गति धीमा रही है। इसका कारण मौसम की खराबी बताया गया है।शांति पूर्ण माहौल में चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए डीएम एसपी भारी पुलिस बल के साथ सभी निकायों के मतदान केन्द्रो पर चक्रमण कर रहे है। 
जिलाधिकारी और एसपी अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सुबह सात बजे से पोलिंग बूथों पर मय फोर्स के साथ निरीक्षण करने निकल गये थे। नगर पालिका परिषद जौनपुर सहित मछलीशहर तहसील  क्षेत्र के नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर एवं नगर पंचायत मछलीशहर में वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से आरंभ हो गई है। 
मतदान का प्रतिशत सभी निकायों में 09 बजे तक इस प्रकार रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस