पेड़ लटकती मिली लाशा आत्महत्या या हत्या में उलझी पुलिस, शव को भेजा पोस्टमार्टम हेतु


जनपद आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र स्थित देवईत गांव के पूर्वी सीवान में बृहस्पतिवार की सुबह खलीफा बाबा मजार के पास पाकड़ के पेड़ लटकता अधेड़ का शव देखा गया। गांव के प्रधान अरविंद यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देवईत गांव में गुरुवार की सुबह लोग टहलने के लिए निकले थे। टहलते हुए लोग खलीफा बाबा की मजार के पास पहुंचे तो वहां स्थित पाकड़ के पेड़ पर लटकते हुए एक व्यक्ति का शव देखा। पेड़ पर लटकते शव को देख लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान द्वारा घटना की जानकारी मेंहनगर थाने पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और उसके शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। जब शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तो उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि अधेड़ की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास है, अधेड़ की शरीर पर केवल एक पैंट और गले में माला पहनें हुआ है। अधेड़ ने आत्महत्या किया है या हत्या कर शव लटका दिया गया है,यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। सूचना के क्रम में सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी भी मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ