खण्ड विकास अधिकारी मानक के तहत अमृत सरोवर की करे खुदाई- डीएम जौनपुर



जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा विकासखंड करंजाकला की ग्राम पंचायत देवकली में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया।उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी करजांकला आार.डी. यादव को निर्देश दिया कि तालाब की गहराई 01 मीटर और बढ़ाई जाए और बन्धें पर वृहद वृक्षारोपड़ किया जाये। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने विकास खण्ड में बन रहे अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर इनलेट आउटलेट, गहराई और पानी के आने का स्रोत देख लें, और मानक के अनुसार अमृत सरोवर खुदवाना सुनिश्चित करें। सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने विकास खण्ड में निर्माणाधीन अमृत सरोवर, जिसका मॉस्टर रोल अभी नही निकला है और इस वर्ष स्वीकृत एंव पूर्ण अमृत सरोवर की विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त मनरेगा को दें। उन्होंने कहा कि मजदूरों को भुगतान समय से होता रहे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बी.बी.सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस