हार्वेस्टर मशीन देने के नाम पर छह लाख रुपए की ठगी, अब थाने में पड़ी तहरीर जांच शुरू


जौनपुर। थाना कोतवाली केराकत क्षेत्र के बंजारेपुर गांव निवासी शादाब अहमद को ठगों ने मोबाइल पर फोन कर हार्वेस्टर मशीन का लालच देकर छह लाख की ठगी कर ली। मशीन न मिलने पर भुक्तभोगी ने फोन किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।शादाब ने बताया कि तीन साल पूर्व हार्वेस्टर मशीन खरीदने के लिए मनदीप से मोबाइल से वार्ता हुई। जिसने खुद को मनदीप इंजीनियरिंग वर्क्स भुनेरहरी, पेहाव रोड, पटियाला पंजाब का प्रोपेराइटर बताया। मनदीप ने तरह-तरह की बात कर शादाब को विश्वास में ले लिया और 15 दिन के अंदर मशीन देने का वादा कर अपने खाते में साढ़े पांच लाख रुपये ले लिया। 15 दिन बाद शादाब मशीन लेने पटियाला पहुंचा तो पुन: 45 हजार रुपये नकद दिए। इसके बाद वह व्यक्ति घर से गायब हो गया। छह दिन वहां बिताने के बाद शादाब अपने घर वापस लौट आया। इसके बाद भुक्तभोगी ने जब मनदीप से मोबाइल से वार्ता कर मशीन मांगी तो वह टालमटोल और झूठे वादे करने लगा। शादाब कई बार पटियाला गया, लेकिन मनदीप रुपये लेने से ही मुकर गया और धमकी देने लगा कि अब पंजाब आए तो जान से मार देंगे। भुक्तभोगी भयभीत हो गया और न्याय की आस में पुलिस की शरण में गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केराकत जयप्रकाश यादव का कहना है कि पैसा लेकर हार्वेस्टर मशीन नहीं देने का आरोप है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस