चोरी की बाइक पर प्रेमिका संग घूम रहे युवक की ग्रामीणो ने की पिटाई,पुलिस को सौंपा, छानबीन शुरू

जौनपुर। महुआतर (सुइथाकलां) निवासी एक युवक को कथित तौर पर प्रेमिका संग चोरी की बाइक से घूमते हुए पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई करने की बात कह रही है।
गत आठ मई को बूढ़ूपुर से सुइथाकलां के महुवातर गांव निवासी पिंटू बिंद के यहां बरात आई थी। द्वारचार की रस्म के दौरान विवाह में शामिल होने आए बूढ़ूपुर निवासी प्रमोद बिंद की बाइक चोरी हो गई थी। गुरुवार को उसी चोरी की बाइक से अपनी कथित प्रेमिका को बैठाकर महुवातर निवासी अरुण बिंद शाहगंज गया था।
वापस लौटते समय शाहगंज के बड़ागांव बाजार में प्रमोद बिंद की नजर अपनी चोरी हुई बाइक पर पड़ गई। प्रमोद बिंद अपने कुछ दोस्तों के साथ बाइक का पीछा करते हुए पिपरौल गांव पहुंचा और वहीं पर अरुण व उसकी प्रेमिका को रोककर पहले पिटाई की फिर पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस