गंगा नदी में स्नान करने गए इंजीनियरिंग के दो छात्र डूबे मचा कोहराम


जनपद प्रयागराज स्थित शिवकुटी थाना क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास गंगा नदी में स्नान करने गए बीटेक के दो छात्र गहरे पानी में समा गए। छात्रों के डूबते देख साथ में स्नान करने गए दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर रही है।
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में पढ़ने वाले बीटेक के पांच छात्र स्नान करने के लिए शिवकुटी क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित गंगा घाट पर गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे स्नान करने के दौरान ही पांचों छात्र गहराई में चले गए और डूबने लगे। तीन छात्र किसी तरह से बाहर निकल आए, जबकि दीपेंद्र सिंह और विकास मौर्य गहराई में चले गए। दोनों को डूबते देख साथ में स्नान करने गए दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
चीख पुकार सुनकर आसपास स्नान कर रहे लोग पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को तलाश की, लेकिन काफी देर बाद भी दोनों का कहीं सुराग नहीं मिला है। गंगा में डूबे दीपेंद्र और विकास बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र थे। दीपेंद्र राजस्थान के अलवर का रहने वाला था, जबकि विकास मौर्य मऊ जनपद का निवासी था। दोनों हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस