भट्ठे पर कार्यरत श्रमिक आपस में भिड़े, फावड़े के प्रहार में एक श्रमिक की हत्या


जौनपुर। जनपद के थाना जलालपुर क्षेत्र स्थित ग्राम लखमीपुर में चन्द्र शेखर राय के ईंट के भट्टे पर काम करने वाले दो मजदूरों के बीच आज सुबह तू तू मै मै के दौरान राकेश मांझी नामक श्रमिक द्वारा छोटे लाल मांझी के उपर फावड़ा से प्रहार कर दिया गया,जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया जंहा पर डॉक्टर ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। तथा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई किया है। उक्त के सम्बंध में क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर कुलदीप कुमार गुप्ता ने जारी बयान में बताया है कि जल्द अभियुक्त जेल भेज दिया जायेगा। पुलिस के दोनो एक साथ भट्ठे पर काम करते थे और बिहार से आये वहां भी दोनो आपस में पड़ोसी बताये जा रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस