कांग्रेस के नये कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बने अजय सोनकर, लगा बधाईयों का तांता


जौनपुर। जनपद में कांग्रेस की खस्ता हाल को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने जौनपुर के जिलाध्यक्ष को पद मुक्त करते हुए नया कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अजय सोनकर को नियुक्त करते हुए नयी जिला कमेटी बनाने का निर्देश दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट रूप से अजय सोनकर को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दे इसके पहले फैसल हसन तबरेज थे। उनके कार्यकाल के दौरान कांग्रेस की जो कुछ साख बची थी वह भी खत्म होने के कगार पर पहुंच गयी थी।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजय सोनकर का पत्र आने के बाद कांग्रेस जनों द्वारा बधाईयों का तांता लग गया। कांग्रेस जन अजय के आवास पर पहुंच कर बधाई ज्ञापित करते हुए अपने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किए है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस