मुरादगंज सीहीपुर और जेसीज के पास बस टैक्सी स्टैंड के लिए भूमि चिन्हित, अतिक्रमण हटाने का हुआ आदेश



जौनपुर। नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह बताया है कि  टैक्सी/आटो/बस स्टैण्ड के संचालन के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विगत 18 मई 2023 को कैम्प कार्यालय पर आहूत बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के तहत अभियान चलाकर अवैध टैक्सी/आटो/बस स्टैण्ड को हटाया जायेगा। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जमीन चिन्हित कर और उन्हें विकसित किया जायेगा। जिससे जनपद जौनपुर को जाम से मुक्ती दिलायी जा सके। 
उक्त के सम्बन्ध में नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा जारी आदेश के तहत सीहीपुर, जेसीज चौराहा एवं मुरादगंज के पास जमीन चिन्हित की गयी है। उपजिलाधिकारी सदर को आदेश पत्र भेजते हुए निर्देशित किया गया है कि मुरादगंज के पास की जमीन पर होने वाले अतिक्रमण को एक सप्ताह में हटवाये जाने की कार्यवाही की जाय। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को निर्देशित किया गया कि पुलिस बल के साथ उपजिलाधिकारी सदर से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण हटवाते हुए मुरादगंज, सीहीपर एवं जेसीज चौराहे की भूमि टैक्सी/आटो/बस स्टैण्ड के रूप में विकसित करें, जिससे मुख्यमंत्री जी के निर्देश के अनुपालन में जौनपुर शहर में कराते हुए शहर को जाम से मुक्ती दिलायी जा सके और यातायात को सुगम बनाया जा सके। उपजिलाधिकारी जौनपुर लेखपालों की टीम के साथ स्वयं उपस्थित होकर तीन दिवस के अन्दर मुरादगंज के पास की भूमि का सीमांकन करे और स्थायी अतिक्रमणकारियों के ऊपर कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी करें तथा कृत कार्यवाही की आख्या उपलब्ध करायें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस