आर के विश्वकर्मा हुए सेवा निवृत्त: सवाल क्या फिर कार्यवाहक डीजीपी चलेगा पुलिस विभाग का काम


यूपी के कार्यवाहक डीजीपी आर के विश्वकर्मा मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गये। अभी तक प्रदेश के लिए स्थाई डीजीपी का निर्णय नहीं लिया जा सका है।डीजीपी आरके विश्वकर्मा की सेवानिवृत्ति होने के बाद अब राज्य सरकार की ओर से पुलिस विभाग के नये मुखिया के चयन का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग नहीं भेजा जा सका है। इन हालात में एक दो दिन बाद फिर कार्यवाहक डीजीपी से काम चलाना पड़ सकता है।
चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत डीजी सीबीआईडी विजय कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया जा सकता है। प्रदेश के नये पुलिस मुखिया के पद के लिए डीजी कोआपरेटिव सेल आनंद कुमार और विजय कुमार में से किसी एक को चुने जाने की चर्चा है।
हालांकि सोमवार को शासन स्तर पर मंथन के बावजूद प्रस्ताव भेजने पर निर्णय नहीं हो सका है। गृह विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। बताते चलें कि डीजीपी आरके विश्वकर्मा आज 30 मई को सेवानिवृत्त हो गये है। इसके पहले डीएस चौहान को भी कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस